मैन Vs वाइल्ड शो में आज नजर आएंगे PM मोदी, दुनिया के 180 से ज्यादा देशों में होगा प्रसारण, देखें…

#National प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज डिस्कवरी चैनल के मशहूर शो मैन वर्सेज वा’इल्ड में नजर आएंगे। मोदी शो के होस्ट बेयर ग्रिल्स के साथ रो’मांचक सफर करते दिखेंगे। इस शो में प्रधानमंत्री मोदी भारत के वन्यजीवों और प्राकृतिक विविधता के बारे में चर्चा करेंगे। शो का टीजर पहले ही यूट्यूब और सोशल मीडिया पर काफी पॉप्युलर हो चुका है।

शो में पीएम मोदी का बिल्कुल अलग ही अंदाज नजर आनेवाला है।कुछ दिन पहले ही शो का एक टीजर काफी लोकप्रिय हुआ था। टीडर में जब होस्ट उन्हें रक्षा के लिए भाला देते हैं तो पीएम कहते हैं कि मेरे संस्कार किसी को भी मा’रने की इ’जाजत नहीं देते। यह शो उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट में शू’ट किया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ग्रिल्स के साथ हिमाचल प्रदेश में बिताए अपने जीवन की भी चर्चा करेंगे।इस शो में पीएम होस्ट को बताते हैं कि घर छोड़ने के बाद कैसे उन्होंने अपना काफी वक्त हिमालय और प्रकृति की गोद में बिताया।पीएम केंद्र सरकार द्वारा वन्य जीवों के संरक्षण की विभिन्न योजनाओं के साथ स्वच्छ भारत परियोजना के बारे में भी चर्चा करेंगे।

ग्रिल्स के एक सवाल के जवाब में पीएम कहते हैं कि इस जगह को ख’तरनाक जगह नहीं कहना चाहिए। प्रकृति के नियमों का पालन नहीं करने की दशा में ही प्रकृति ख’तरनाक हो जाती है।

Input: News 4nation

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading