श्रीदेवी के जन्मदिन पर बोनी कपूर, अनिल कपूर और जाह्नवी कपूर ने किया याद, किया इमो’शनल पोस्ट

बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी का आज 56वां जन्मदिन है । इस मौके पर श्रीदेवी को बोनी कपूर, अनिल कपूर और जाह्नवी कपूर ने याद किया ।बॉलीवुड अभिनेता और श्री देवी के देवर अनिल कपूर ने अपने टि्वटर अकाउंट पर श्रीदेवी की एक फोटो पोस्ट की और साथ में एक नोट लिखा ।

अनिल ने पोस्ट में लिखा, ‘आज का दिन हमारे लिए भा’वुक कर देने वाला है । हम आपका 56वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं । आपको खोकर हम दु’खी हैं लकिन आपकी हंसी को याद कर रहे हैं । हम आपको हर दिन याद करते हैं श्रीदेवी।’

add

जाह्नवी के लिए भी आज का दिन बेहद इमो’शनल है। जाह्नवी ने मां श्रीदेवी की तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे मां, आई लव यू।’

बोनी कपूर ने भी पत्नी श्रीदेवी को उनके जन्मदिन पर याद किया । बोनी कपूर ने श्रीदेवी की फोटो ट्वीट कर लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो जान । जिंदगी के हर मिनट पर मैं तुम्हें याद करता हूं । हमें रास्ता दिखाती रहना । तुम हमारी याद में हमेशा साथ रहोगी’ ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.