
MUZAFFARPUR : काँटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर में डीजे बजाने को लेकर उप’जे वि’वाद के बाद इलाके के एक दर्जन से अधिक स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल और दंडा’धिकारियों की प्रतिनियुक्ति के बाद स्थिति सामान्य है और हालात पूर्णतः नियंत्रण में हैं. वहीं निर्धारित स्थलों पर पुलिस जवान और दंडाधिकारी मुस्तै’द हैं. पुलिस की साइ’बर सेल द्वारा सोशल मीडिया पर पैनी नज़र रखी जा रही है. सोशल मीडिया के माध्यम से अफ’वाह फ़ैलाने वाले, फ़’र्ज़ी और भ्रा’मक खबरों को प्रचारित प्रसारित करने और धा’र्मिक भा’वना उक’साने के मामले में सात व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खि’लाफ आई० टी० एक्ट एवं आईपीसी की सुसंगत धा’राओं के अंतर्गत प्राथ’मिकी द’र्ज कर स’ख्त का’र्रवाई की जा रही है.

असा’माजिक त’त्वों पर भी पुलिस की पैनी निगाह है. स्वयं डीएम आलोक रंजन घोष और एसएसपी मनोज कुमार हा’लात का जाय’जा ले रहे है. इसके साथ ही दं’गा निरोधक दस्ते की तैनाती के साथ ही क्यूआरटी, एसआरएफ, एसएसबी के जवानों की प्रतिनियुक्ति की गयी है.

विदित हो की काँटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर इलाके में सोमवार सुबह दो पक्षों के बीच डीजे बजने को लेकर उ’पजे विवाद ने हिं’सा का रूप धारण कर लिया था. मारपीट और रो’ड़ेबाजी में आधा दर्जन लोग घा’यल हो गए थे. आक्रोशित भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों ने चकमुरमुर से आगे एक मोटरसाइकिल को फूं’क दिया. स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस पर भी जमकर रो’ड़ेबाजी हुई जिसमें सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह समेत काँटी थाना के दरोगा अभय कुमार समेत तीन जवानों को चो’टें आयीं. स्थिति अनि’यंत्रित देख कर उ’ग्र भीड़ पर पुलिस ने जमकर ला’ठियां चट’कायीं. इसमें चार ग्रामीणों के ज’ख्मी होने की सूचना है. इस दौरान लगभग चार घंटे तक पूरा इलाका रणक्षेत्र बना रहा.

स्थिति बेकाबू देखते हुए प्रमंडलीय आयुक्त नर्मदेश्वर लाल, पुलिस महानिरीक्षक गणेश कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक रविंद्र कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार, सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह, एएसपी अभियान विमलेश चंद्र झा, पुलिस उपाधीक्षक पश्चिमी कृष्ण मुरारी प्रसाद समेत कई थाना के थानाध्यक्ष और तमाम प्रशासनिक अमला मौके पर पहुँच गए और स्थिति नियं’त्रित होने तक ड’टे रहे. कुछ देर बाद विधान पार्षद दिनेश सिंह और उनकी पत्नी वैशाली सांसद वीणा देवी भी मौके पर पहुँच गयी.


सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह और उनके अंगरक्षकों पर लगातार रो’ड़ेबाजी की जाती रही, पर अपने आत्मविश्वास की बदौलत सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह ने चो’टिल होने के बावजूद आगे बढ़कर आक्रो’शित भी’ड़ को समझाया और स्थिति को नि’यंत्रण में किया. इस दौरान रो’ड़ेबाजी होने से घायल होने पर पुलिस जवानों का धै’र्य जवाब दे गया था और वे लगातार अधिकारियों से फाय’रिंग करने के आदेश मांगते रहे, पर स्थिति की संवे’दनशीलता को समझते हुए अधिकारियों ने फा’यरिंग नहीं करने का आदेश दिया.

वहीं उप’द्रव फ़ैलाने के आरोप में पुलिस ने 3 लोगो को हिरा’सत में लिया था, जिन्हे बाद में छोड़ दिया गया. इस दौरान गिर’फ़्तारी को लेकर पूर्व मंत्री अजित कुमार ने प्रशासन द्वारा एकतरफा का’र्रवाई करने की बात कहते हुए अधिकारी से भि’ड़ गए और खुले तौर पर स्थि’ति और बिग’ड़ने तक की चेता’वनी दे डाली. इस दौरान बैक’फुट पर आयी जिला प्रशासन को हिरा’सत में लिए लोगों को छोड़ देना पड़ा.

मंगलवार को स्थिति नियंत्रित रखने के उद्देश्य से अनुमंडलाधिकारी पश्चिमी अनिल कुमार दास ने संवेद’नशील इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है. निषे’धाज्ञा लागु करने के दौरान उन्होंने कहा है की सोमवार 12 अगस्त को घटि’त घ’टना के कारण दोनों पक्षों के बीच में त’नाव व्याप्त’ है, जिससे कभी भी कोई अ’प्रिय घट’ना घ’टित हो सकती है जिससे विधि व्यवस्था बा’धित होने की प्रबल सम्भावना है.

उन्होंने काँटी एवं करजा थाना क्षेत्र के दामोदरपुर, चकमुरमुर, सोनबर्षा, फरदोपुल, बारमतपुर, शाहपुर, चिकनौटा, पानापुर खुर्द, शाहपुर एवं शुभंकरपुर में प्रभावी रूप से धारा 144 लागू करने के आदेश दिए हैं जो 13 अगस्त के मध्याह्न 12 बजे से 15 अगस्त की संध्या 6 बजे कर प्रभावी रूप से लागू रहेगा.

इस दौरान असंवै’धानिक भी’ड़ पर पूर्णतः प्रति’बन्ध रहेगा, कोई भी व्यक्ति ला’ठि, भा’ला, आ’ग्नेया’स्त्र, अ’स्त्र-श’स्त्र या किसी भी प्रकार के घा’तक हथि’यार आदि लेकर नहीं चलेंगे और न ही किसी प्रकार का धर’ना-प्रद’र्शन आदि करेंगे. 5 या 5 से अधिक व्यक्ति एक साथ एक स्थान पर शांति भंग करने की नियत से एक’जुट नहीं होंगे. यह निषेधा’ज्ञा कर्तव्य पर तैनात सरकारी कर्मचारी और पुलिस बल पर लागू नहीं होगा और न ही किसी श’व-यात्रा, बारात पार्टी, हाट-बाजार या शादी विवाह जैसे प्रयोजनों पर.

