
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर भी 0.33 डॉलर (करीब दो प्रतिशत) उछलकर 17.39 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गयी। स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 100 रुपये टूटकर 38,370 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 38,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 200 रुपये चमककर 28,800 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गयी।

चाँदी की औद्योगिक माँग आने से इसमें तेजी देखी गयी। चाँदी हाजिर 955 रुपये की बढ़त में 44,280 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुँच गयी। चाँदी वायदा गत दिवस के 43,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। सिक्का लिवाली और बिकवाली एक-एक हजार रुपये चढ़कर क्रमश: 89 हजार और 90 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर पहुँच गये।

दिल्ली सरार्फा बाजार में आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे :
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 38,370 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 38,200 रुपये
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 44,280 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 43,000 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 89,000 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 90,000 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 28,800 रुपये