#Uttarpradesh रक्षाबंधन के अवसर पर गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने राखी बांधी। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौ’रान मुख्यमंत्री ने छात्राओं को बतौर उपहार स्कूल बैग, पेंसिल बाक्स तथा पानी की बोतल भेंट किए। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर घर या बाहर कहीं भी हिं’सा ना हो यह हम सभी का सा’मूहिक दायित्व है।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस तथा रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेश के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम सभी को बिना किसी भे’दभाव के आपस में जुड़कर और हर व्यक्ति को मुख्यधारा से जो’ड़कर आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए। समाज को जोड़ने में भारत की परंपरा का बड़ा योगदान है। रक्षाबंधन का पर्व हजारों वर्ष की परंपरा का पर्व है। रक्षाबंधन के पर्व पर बांधी जाने वाली राखी (रक्षा) केवल सू’त मात्र नहीं है, बल्कि संकल्प है। यह पर्व यह भी प्रमाणित करता है कि भारतीय संस्कृति की जड़ें अत्यन्त गहरी हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक भारत एक है। हमारी परंपरा में नारी के सम्मान को महत्वपूर्ण और प्रगति के लिए आवश्यक माना गया है। नारी गरिमा के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है। यह हम सभी का सामूहिक दायित्व है कि नारी के वि’रुद्ध घर या बाहर कहीं पर हिं’सा नहीं हो।
