#MAHARASHTRA : महाराष्ट्र के धुले जिले में एक कंटेनर ट्रक और एक बस के बीच सीधी ट’क्कर में कम से कम 15 लोगों की मौ’त हो गई और 35 लोग घा’यल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह हा’दसा शहादा-दोंदायचा मार्ग पर निम्गुल गांव के पास रविवार रात करीब साढ़े दस बजे हुआ। बस औरंगाबाद जा रही थी।

उन्होंने बताया कि दोनों वाहनों के चालक सहित 15 लोगों की मौ’त हो गई। अधिकारी ने बताया कि घा’यलों को धुले के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि श’वों को पो’स्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
बता दें कि इससे पहले पिछले सप्ताह पालघर जिले में जंबुलपाडा गांव के पास एक भी’षण हादसा हुआ था। राज्य परिवहन निगम की एक बस के पिवली-वाडा में एक डिवाइडर से ट’कराने और उसके बाद झाड़ियों में घुस जाने से कम से कम 50 यात्री घा’यल हो गए थे।

इनमें अधिकतर छात्र हैं। यह घटना तब हुई थी जब सड़क पार कर रही एक लड़की को बचाने के प्रयास में बस चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा था। वाडा थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक गोविंद बोराडे ने बताया कि बस अपनी लेन से हटकर डिवाइडर से ट’कराकर सड़क की दूसरी ओर चली गई थी।
