बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस की कमाई को देखते हुए यह फिल्म जॉन अब्राहम के करियर की भी सबसे अधिक कमाई करने वाली सोलो फिल्म बनने की तरफ बढ़ चली है। पिछले साल 15 अगस्त को रिलीज हुई जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते उनके करियर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही है।

इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 79.61 करोड़ रुपये कमाए। इस साल रिलीज हुई जॉन की फिल्म बाटला हाउस बॉक्स ऑफिस पर अपने स्क्रीन्स की संख्या के हिसाब से बेहतरीन प्रदर्शन करने में कामयाब रही है। फिल्म ने रविवार तक की कमाई मिलाकर अब तक 47.99 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
फिल्म ने अपनी रिलीज के दिन गुरुवार को 15.55 करोड़, शुक्रवार को 8.84 करोड़, शनिवार को 10.90 करोड़ और रविवार को 12.70 करोड़ रुपये की कमाई बॉक्स ऑफिस पर की।
