MUZAFFARPUR : बदले गए डेढ़ दर्जन पुलिस थानों के थानेदार, रिक्त पड़े थानाध्यक्ष पद पर नये थानेदार प्रतिनियुक्त

police-3.jpg

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : राज्य सरकार के गृह विभाग के निर्देशानुसार थानाध्यक्ष जैसे पद के लिये अहर्ता पूर्ण नहीं करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को पुलिस केन्द्र में वापस करने के उपरांत रिक्त पड़े थानाध्यक्षों और ओपी अध्यक्षों के पद पर पदस्थापित किया गया है.

SSP Manoj kumar

मुजफ्फरपुर वरीय अधीक्षक मनोज कुमार ने फेरबदल करते हुये डेढ़ दर्जन पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है. तबादलों की जानकारी देते हुये एसएसपी मनोज कुमार ने बताया कि गृह विभाग के आदेशानुसार पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतरने वाले पुलिस पदाधिकारियों को हटा दिया गया था, और उनकी जगह नये और स्वच्छ छवि के पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गयी है. ये तबादले अप’राध और अप’राधियों पर रोकथाम लगाने हेतु किये गये हैं. कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में यह कदम उठाया गया है.

vlcc ad

वरीय अधिकारियों के निर्देश पर अहियापुर के थानाध्यक्ष संजीव शेखर झा को ह’टाये जाने के बाद रिक्त चल रहे थानाध्यक्ष पद पर साहेबगंज थानाध्यक्ष विकास कुमार राय की प्रतिनियुक्ति की गयी है. पदस्थापन के प्रतीक्षा में पुलिस केन्द्र से पुअनि रजनीश कुमार को मीनापुर और पुअनि जितेन्द्र देव दीपक को हथौड़ी का नया थानेदार बनाया गया है. अहियापुर थाना के पुअनि अजय कुमार पासवान को सरैया का थानाध्यक्ष बनाया गया है वहीं सरैया के थानाध्यक्ष पुअनि राजू कुमार को साहेबगंज थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

Rama-Hardware

पुअनि रवि कुमार गुप्ता को औराई थानाध्यक्ष, पुअनि शमीम अख्तर को हत्था ओपी अध्यक्ष पर तैनात किया गया है. पुअनि कुमार संतोष रजक को सिवाईपट्टी थानाध्यक्ष, कांटी थाना के पुअनि फैसल अहमद को पारु थानाध्यक्ष, पुअनि मनोहर कुमार पानापुर (कांटी) ओपी प्रभारी, पुअनि श्याम नारायण प्रसाद को पीयर थानाध्यक्ष, ब्रह्मपुरा थाना के पुअनि उदय कुमार सिंह को सदर कोर्ट प्रभारी पद पर तैनात किया गया है.

Chandran IAS_SM.jpg

पदस्थापन की प्रतीक्षा में आधा दर्जन पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति विभिन्न थानों के अनुसं’धान इकाई व मालखाना प्रभारी के पद पर की गयी है. जिसमें पुअनि राजपत कुमार को ब्रह्मपुरा थाना में अनुसंधान इकाई अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है, पुअनि श्रीचरण राम को काजीमोहम्मदपुर के अनुसं’धान विंग का अपर थानाध्यक्ष, पुअनि रविशंकर कुमार को अहियापुर थाना के अनुसं’धान इकाई में, पुअनि संतोष कुमार को अहियापुर थाना का मालखाना प्रभारी, पुअनि बिनोद दास को कांटी थाना के अनुसं’धान विंग का अपर थानाध्यक्ष, पुअनि रविन्द्र कुमार यादव को सदर थाना के अनुसं’धान विंग का अपर थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

 

Ad_1.jpg

उम्मीद की जा रही है कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद जिले के पुलिस विभाग में इस फेरबदल से कानून व्यवस्था में बड़ा बदलाव आयेगा और अप’राधियों पर कानून का शिकं’जा भी मजबूत होगा. वि’धि व्यवस्था और अनुसं’धान इकाई के अलग-अलग अपर थानाध्यक्ष की नियुक्ति थानाध्यक्षों के अधीन उनके सहयोगी के रुप में कार्य करेंगे. जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था मजबूत बनाये रखने की दिशा में पुलिस विभाग के अधिकारी कार्य की अधिकता से होने वाले द’बाव से मुक्त हो कर अपना कार्य और बेहतर ढंग से करेंगे.

add

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading