#MUZAFFARPUR #BIHAR #INDIA : मुज़फ़्फ़रपुर के बोचहाँ थाना क्षेत्र में रविवार को देर रात एक बजे जब दिनेश प्रसाद चौधरी के घर पर सभी लोग सो गए थे तब छत के सीढ़ी से कुछ चो’र घर मे घुसे और घुसकर चार मोबाइल फ़ोन, दो लेडीज पर्स, दो हैण्डबैग, सोने का एक बाला, कान की बाली (तीन सेट), दो बच्चो का बाला, दो गले का चैन, एक डायमंड अंगूठी, नो अंगूठी, दो नाक का नथुनी, दो जोड़ा चांदी का पायल एवं एक लाख पच्चीस हजार रुपए नगद चो’री कर के भा’ग गए।

बतया जा रहा है कि सोने के सभी सामान का वजन लगभग 150 ग्राम है। इस घ’टना से दिनेश प्रसाद एवं उनका परिवार काफी स’दमे में है। दिनेश प्रसाद ने इसकी एफआईआर सोमवार को बोचहाँ थाना में द’र्ज करवाई।
