संभल के कोतवाली इलाके में दहेज में 50 हजार रूपए और कार की मांग पूरी नहीं होने पर महिला पर तेजाब फें’क दिया गया। मायके वाले महिला को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घ’टना की जानकारी दी। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए जिला अ’स्पताल भेज दिया।
मुहल्ला मियां सराय निवासी रुखसार की शादी मुहल्ले के ही नासिर से हुई है। उसका मायका भी पास में ही है। सोमवार रात को महिला शोर मचाते हुए घर से बाहर की तरफ दौड़ी तो लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर मायके वाले भी पहुंच गए। महिला ने आरोप लगाया कि पति ने अपने भाई और बहन के साथ मिलकर उसके ऊपर तेजाब डाल दिया, जिससे वह झुलस गई।
मायके के लोग आ’नन-फा’नन में महिला को लेकर कोतवाली पहुंचे। जहां महिला ने पति पर दहेज में पचास हजार रूपये और कार नहीं मिलने पर तेजाब डालने का आ’रोप लगाया। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। डॉक्टर ने महिला का उपचार शुरू किया। वहीं कोतवाल धर्मपाल सिंह ने कहा कि महिला को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। घटना की सच्चाई जानने के लिए जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

