श’र्मनाकः अकबरनगर थाना क्षेत्र में महिला के हाथ-पैर बांध’कर की बे’हरहमी से ह’त्या, घास काटने के दौरान दिखी ला’श।

#BHAGALPUR #BIHAR #INDIA : भागलपुर के अकबरनगर थाना क्षेत्र के इंग्लिश चिचरौन पंचायत के मोतीचक बहियार में कल सुबह एक 25 वर्षीय अज्ञात महिला का श’व मिला। पुलिस के अनुसार चार-पांच दिन पूर्व मा’रकर श’व को बहियार में फें:का गया है। उससे काफी बदबू आ रही थी।

श’व मिलने के बाद घ’टनास्थल पर तरह-तरह की चर्चा होने लगी। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने पुलिस को सोमवार को बहियार के दुखन दास के खेत में एक महिला की ला’श होने की सूचना दी।
अकबरनगर थानाध्यक्ष संतोष शर्मा सदलबल पहुंचकर छानबीन की और ला’श को कब्जे में लेकर वरीय अधिकारी को सूचना दी। पुलिस ने पाया कि महिला का हाथ दुपट्टे से बांधा हुआ था और उसके पेट में चाकू का ज’ख्म था। साक्ष्य छुपाने के लिए माथे पर मोबिल डाल दिया गया था।


बहियार में महिला की ला’श की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे। करीब आठ बजे सर्किल इंस्पेक्टर अनिल कुमार भी घ’टनास्थल पर पहुंच कर जांच की। पड़ताल कर थानाप्रभारी को ला’श को पो’स्टमार्टम में भेजने की बात कही।

सबसे पहले इंग्लिश चिचरौन के किसान नाजो दास ने ला’श देखी। उसी के शो’र मचाने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। नाजो इंगलिश चिचरौन निवासी दुखन दास के खेत में काम करता है। खेत में मवेशी के लिए घास काटने के दौरान उसकी नजर महिला के श’व पर पड़ी।

अज्ञात महिला की ला’श मिलने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। महिला की ह’त्या प्रेम प्रसंग में या दहेज के कारण होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी कुछ भी कहना मुश्कि’ल है। प्रथम दृष्टया सुनियोजित तरीके से ह’त्या प्रतीत होती है। सूत्रों के अनुसार महिला आसपास की ही रहने वाली है लेकिन फिलहाल कोई कुछ बोलने से परहेज कर रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading