600 रूपये की साड़ी पहनने पर कंगना की हुई तारीफ, 2 लाख का बैग देख यूजर्स ने कहा – ‘यह क्या नाटक है’

बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत का हाल ही में एक एयरपोर्ट लुक काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह कॉटन कि सिंपल साड़ी में भी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। कंगना की इस साड़ी की कीमत की बात करें तो ये 600 रुपये की है।

लेकिन उनके बैग को देख यूजर्स ने कॉमेंट करते हुए लिखा- लेकिन यह प्राडा का बैग…।

add

एक अन्य यूजर ने लिखा- पर्स, बैग, सैंडल, चश्मे के साथ ही हेयरस्टाइल और मेकअप पर जो पैसे खर्च हुए उसका क्या? एक ने लिखा- ‘यह क्या नाटक है। मैडम आप क्या अपने पर्स की कीमत बताएंगी? और आपकी सैंडल का क्या?’

बहुत सारे यूजर्स ने इन कमेंट्स पर कंगना का बचाव भी किया। कुछ लोगों ने कहा- कंगना पर सवाल उठाने की जगह उनके जरिए देश के बुनकरों को प्रमोट करने के लिए कदम उठाने को लेकर उनकी सराहना करनी चाहिए।

add

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.