बेरमो अनुमंडल के गोमिया थाना क्षेत्र में एक किशोरी को बच्चा चो’र के शक में बु’री तरह पी’टा गया। रविवार रात किशोरी भ’टकती अवस्था में पहुंची थी, तभी उसके साथ यह घ’टना हुई। सूचना पर पहुंची गोमिया पुलिस ने उसे भी’ड़ के चं’गुल से निकालकर थाने पहुंचाया। किशोरी की पहचान हजारीबाग जिला के विष्णुगढ़ था’ना क्षेत्र के नरकी गांव निवासी के रूप में की गई, जो वि’क्षिप्त बतायी गई। पुलिस ने किशोरी की पि’टाई से इनकार किया है परंतु उसके शरीर पर चो’ट के नि’शान पि’टाई को बयां कर रहे हैं।
बताया जाता है कि गोमिया वन विभाग कार्यालय के निकट किशोरी को देख बच्चा चोर-बच्चा चोर का हल्ला म’चने से लोग जु’ट गए। इसके बाद वि’क्षिप्त किशोरी कुछ साफ बोल पाती कि उसकी पि’टाई की जाने लगी। तभी किसी ने पुलिस को सूचित किया। तुरंत पुलिस पहुंची और किशोरी को ब’चाकर थाने ले गई।
इस संबंध में गोमिया थाना प्रभारी अनिल उरांव ने बताया कि हजारीबाग जिला के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के नरकी की मानसिक रूप से विक्षिप्त किशोरी भ’टककर रविवार रात को गोमिया पहुंच गई थी। इतनी रात को उसे अकेला देखकर आस-पास के दुकानदार एवं राहगीरों ने बच्चा चोर समझकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची व उसे लेकर आ गई। बाद में परिजनों को बुलाकर उनके हवाले कर दिया गया।


