
PATNA : पूरे बिहार में बार बार आईटीआई की परीक्षाएं स्थगित होने से छात्रों का गुस्सा फूटा है। बिहार भर में जगह जगह पर आगजनी और तोड़फोड़ कर अपना आक्रोश जताया है। छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रशासन उन्हें परेशान करने के लिए बार बार परीक्षा रद्द कर रही है। छात्रों का कहना है कि परीक्षा भवन में सीसीटीवी कैमरों की मौजूदगी के बावजूद प्रशासन बार बार नकल की बात कह कर परीक्षा रद्द कर देती है जिससे उन्हें मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
आरा, बक्सर, मधुबनी, समस्तीपुर, बेगूसराय, गया, नवादा, नालंदा समेत पूरे राज्य से छात्रों के विरोध प्रदर्शन की खबरें आ रही हैं. गया के मानपुर में चेकरी आईटीआई के छात्र ने सड़क पर बैठ गए और वाहनों का परिचालन बाधित किया.

बक्सर में भी आईटीआई परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों ने हंगामा कर वीर कुंवर सिह चौक को किया जाम। छात्रों की मांग है कि पिछले सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित किया जाए। आरा में भी आईटीआई की परीक्षा फिर से रद्द किए जाने से आक्रोशित परीक्षार्थी सड़क पर उतरे। परीक्षा का बहिष्कार कर रोड जाम व आगजनी। जैन स्कूल के पास हंगामा किया।
नालंदा में भी आईटीआई की परीक्षा रद्द करने के विरोध में सैकड़ो छात्रों ने किया नूरसराय पटना मुख्य सड़क मार्ग को जाम। आगजनी कर की नारेबाजी। नूरसराय थाना क्षेत्र की घटना| नवादा में भी ऐसी ही स्थिति दिखाई दी| छात्रों के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया | इस क्रम में छात्रों ने आइटीआई परिसर व कार्यालय में जमकर तोङफोङ किया । छात्रों के आक्रोश को देखते हुए सभी कर्मी परिसर छोड़ फरार हो गये तथा सूचना अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे सदर एसडीओ अनु कुमार व एसडीपीओ विजय कुमार झा के साथ एसटीएफ जवानों पर छात्रों ने रोङेबाजी की। बाद में सुरक्षा बलों ने उन्हें खदेङ दिया । पथराव में किसी जवान के जख्मी होने की सूचना नहीं है । तीन घंटे तक नवादा- बिहारशरीफ पथ जाम रहा जिसे बाद में चालू कराया गया है । प्रशासन सारे घटना क्रम नजर रख रही है ।