
PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर आयकर विभाग ने अपना शिकंजा तेज किया है. ख़बरों के मुताबिक रेल मंत्री रहते हुए शेल कम्पनियों के माध्यम से खरीदी गयी बेनामी संपत्ति जब्त की जा सकती है. जिसे बाद में राबड़ी देवी, मीसा भारती, उनके पति शैलेश, चंदा यादव, रोहिणी आचार्य और तेजस्वी यादव के नाम पर ट्रांसफर कर दिया गया था.
आयकर विभाग ने इसको लेकर पूरी तैयारी कर ली है. सूत्रों के मुताबिक लालू यादव की दिल्ली और पटना में मौजूद बेनामी संपत्तियां जल्द ही आयकर विभाग जब्त कर सकता है. आयकर विभाग ने बेनामी लेनदेन अधिनियम के तहत 128 करोड़ रुपये कीमत की 17 संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त करने की पुष्टि की है.

एक अखबार के मुतबाकि इन संपत्तियों की अस्थायी तौर पर जब्ती के बाद आयकर विभाग इन्हें अपने कब्जे में ले सकता है और मामले का ट्रायल पूरा होने तक यहां रहने वालों को किराए पर रहने की अनुमति दे सकता है. इससे पहले आयकर ने पिछले साल सितंबर में पटना और दिल्ली में 127.75 करोड़ के मार्किट वैल्यू की संपत्ति जब्त की थी.