रियलमी ने भारत में लॉन्च किया Realme 5 Pro और Realme 5, जानें कीमत

दूरसंचार कंपनी रियलमी ने मंगलवार को दो नए फोन लॉन्च किए। रियलमी 5 प्रो और रियलमी 5 में चार रियर कैमरे हैं और इसकी कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है।

कंपनी ने इन दोनों फोन को सबसे पहले भारतीय बाजार में उतारा है। 5 प्रो में चार जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले फोन की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं छह जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज वाला 14,999 रुपये और आठ जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वाला फोन 16,999 रुपये में मिलेगा। इन तीनों वैरिएंट की सेल चार सितंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

add

रियलमी 5 की कीमत नौ से 11 हजार रुपये के बीच है। नौ हजार रुपये में तीन जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला फोन मिलेगा। वहीं चार जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले फोन की कीमत 10,999 रुपये है। छह जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है।

इन तीनों वैरिएंट की पहली सेल 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे होगी। कंपनी ने कहा है कि इनकी सेल फ्लिपकार्ट और उसकी वेबसाइट पर होगी।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading