कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि BJP सरकार अपनी नीतियों से आर्थिक त’बाही लाती है। प्रियंका ने कहा कि बीजेपी कारोबार को खत्म करती है और जनता पर महंगाई का चाबुक चलाती है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि आम जनता दिन-रात राह देख रही है कि इस भया’नक मंदी से राहत कब मिलेगी? प्रियंका गांधी ने ये बयान उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ने के बाद किया है। अपने ट्वीट में आजतक की खबर को भी शेयर किया है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ा दिया। योगी सरकार के इस फैसले के बाद राज्य में पेट्रोल की कीमत में 2.35 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, तो वहीं डीजल में 98 पैसे की बढ़ोतरी हुई। बढ़ी हुई कीमत सोमवार की आधी रात से लागू हो गई।
