#SARAN #BIHAR #INDIA : सारण के मढ़ौरा में मंगलवार की शाम अ’पराधियों की फाय’रिंग में एसआईटी के सब इंस्पेक्टर व एक जवान श’हीद हो गये। वहीं एक अन्य पुलिस जवान ज’ख्मी हो गया। मृत’कों में 2009 बैच के सब इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार साह व सिपाही फैजल आलम शा’मिल हैं। ज’ख्मी पुलिस जवान रजनीश कुमार की स्थिति भी गंभी’र बतायी जाती है। उसे सदर अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। अपराधियों ने पुलिस के ह’थियार भी लूट लिये हैं।

एसआईटी की टीम मढ़ौरा में एक कुख्यात गु’ट की टोह में गयी थी। बताया जाता है कि मढ़ौरा टैक्सी स्टैंड के पास ह’थियारों के जखीरा के साथ स्कॉर्पियो पर सवार करीब आधा दर्जन से अधिक अ’पराधी एसआईटी टीम को आते दिखे। टीम के पुलिस अफसरों व जवानों ने अ’पराधियो की स्कॉर्पियो को रोकने की कोशिश की। उनकी स्कॉर्पियो रुकी और रुकते हीं उसमें सवार अ’पराधियों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अ’पराधी को टारगेट पर रखे हुए थे। वे अत्याधुनिक ह’थियारों से लैस थे। उन लोगों ने एसआईटी टीम पर करीब 15-20 राउंड फायरिंग की। वे फायरिंग करते हुए ही फिर स्कॉर्पियो पर सवार होकर फरार हो गये। उनके जाने के बाद स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ तीन पुलिस कर्मियों को सड़क पर गिरा हुआ देखा और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मढ़ौरा पुलिस पहुंची और सब इंस्पेक्टर व दोनों जवानों को मढ़ौरा अस्पताल ले आयी। वहां तैनात डॉक्टर ने सब इंस्पेक्टर मिथलेश कमार व जवान फैजल आलम को मृ’त घोषित कर दिया और जवान रजनीश को सदर अस्पताल भेज दिया।

इधर घट’ना की सूचना मिलते ही सारण रेंज के डीआईजी विजय कुमार वर्मा व एसपी हरकिशोर राय मढौरा पहुंच गये हैं। डीआईजी ने बताया कि जवानों की श’हादत बेकार नहीं जाने दी जायेगी। अप’राधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।
मढ़ौरा में जिस एसआईटी टीम पर ह’मला हुआ उसमें दो सब इंस्पेक्टर व तीन जवान थे। यह पुलिस टीम भी चारपहिया पर सवार थी। उन्होंने अ’पाधियों की स्कॉर्पियो के आगे अपनी गाड़ी लगा कर उन्हें रोकने की काफी कोशिश की थी लेकिन उन्हें शायद यह उम्मीद नहीं थी कि अप’राधी उनपर ह’मला कर देंगे। घट’नास्थल पर मौजूद लोगों की माने तो एसआईटी टीम को अपने हथि’यार निकाले का मौका तक नहीं मिला। अप’राधी पहले से ही हमले के मूड में थे, तभी वे गाड़ी रुकते ही गोलियों की बरसात करने लगे।

अप’राधियों की फायरिंग शुरू होते ही मढ़ौरा बाजार में अफरा-तफरी मच गयी। दुकानदार अपनी दुकाने बंद करने लगे और ग्राहक भागने लगे। बाजार में कोह’राम मच गया। महिलाएं व बच्चे चिखने-चिल्लाने लगे। जिसे देखो वह ब’दहवास भागा जा रहा है। कुछ देर में बाजार में सन्नाटा पसर गया। सभी दुकानें बंद हो गयी। ठेला-खोमचा वाले भी अपनी दुकानदारी समेट भाग निकले थे।