हैर’तअंगेज: भुवनेश्वर में एक लड़के के पास है उड़ने वाला सांप, वीडियो हो रहा वायरल, देखें..

#ODISHA #INDIA : उड़ीसा के भुवनेश्वर में पुलिस ने एक लड़के के कब्जे से ऐसा सांप जब्त किया है जो उड़ता है। उड़ने वाले सांप को लड़का सबको दिखाकर अपनी जीविका चलाता था।


दरअसल, सांप को एक लड़का लोगों को दिखा रहा था तभी किसी शख्स ने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और उससे पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी
इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने सांप को लड़के के पास से जब्त कर लिया। शहर के वन प्रभाग प्रभारी ने बताया कि ऐसा करना वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत अ’पराध है।

इस मामले की जांच की जा रही है कि उसे सांप कब और कैसे मिला, हालांकि वन विभाग के अधिकारियों ने यह भी कहा कि जांच पूरी होने के बाद सांप को जंगल में छोड़ दिया जाएगा। पुलिस लड़के से पूछताछ कर रही है। उड़ने वाले इस दुर्लभ सांप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.