
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : मुजफ्फरपुर जिला की पुलिस ने एक सराहनीय कदम उठाते हुए संवेद’नशीलता और मानवता की मि’साल पेश की है. सारण के मढ़ौरा में मुठभेड़ के दौरान श’हीद हुए एसआईटी के जांबाज दारोगा एसआईटी के प्रभारी सह सब इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार साह और शहीद सिपाही फारूक अहमद के परिजनों को मुजफ्फरपुर के पुलिसकर्मी अपना एक दिन का वेतन सहायता स्वरूप प्रदान करेंगे. यह जानकारी मुजफ्फरपुर जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने दी है.

सारण के मढ़ौरा में मंगलवार को हुए पुलिस एन्का’उंटर में शहीद हुए एसआईटी के प्रभारी सह सब इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार साह के परिजन को मुजफ्फरपुर पुलिस आ’र्थिक मदद करेगी. एसएसपी मनोज कुमार की पहल पर पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने एक दिन का वेतन उनके परिजन को देने का फैसला लिया है. एसएसपी का कहना है कि सभी पुलिसकर्मियों को स्वेच्छा से आर्थिक मदद करने की अपील की गई है. इसमें वे एक दिन या कई दिनों का भी वेतन दे सकते हैं.

विदित हो की मंगलवार की शाम सारण जिला के मढ़ौरा में पुलिस की एसआईटी टीम और अपरा’धियों के बीच मुठ’भेड़ में दारोगा मिथिलेश कुमार को गो’ली लग गई थी और उन्होंने मौके पर ही द’म तो’ड़ दिया. उनके साथ ही सिपाही फारूक अहमद की भी मौ’त हो गई. वहीं एक सिपाही रजनीश कुमार की चिं’ताजनक स्थिति देख कर उनके बेहतर इला’ज हेतु पीएमसीएच रे’फर कर दिया गया था.

बुधवार सुबह सूबे के पुलिस विभाग के मुखिया डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय श’हीद पुलिस’कर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए सारण पहुंचे. डीजीपी ने पुलिस लाइन में श’हीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया कि अप’राधी बचेंगे नहीं. पुलिसकर्मियों की शहा’दत को डीजीपी ने अपरा’धियों की काय’राना हर’कत बताया.


#DGP GUPTESHWAR PANDEY #MUZAFFARPUR POLICE #SSP MUZAFFARPUR #SARAN DIG #MANAVTA KI MISAL