‘रीमिक्स के दौर में रैप है ताजगी का जरिया’: रणवीर सिंह

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय से शुरू हुए हिप हॉप और रैप ट्रेंड ने अपना असर पिछले लोकसभा चुनाव में भी दिखाया जब बीजेपी ने मतदाताओं को लुभाने के लिए एक पूरा गाना ही फिल्म गली बॉय के गाने ‘आजादी’ पर बना डाला।

रैप को आगे बढ़ाने के लिए अपना खुद का म्यूजिक लेबल इंकइंक बनाने वाले गली बॉय हीरो रणवीर सिंह मनोरंजन जगत में आए इस नए बदलाव से काफी खुश हैं। वह कहते हैं, ‘हिंदुस्तानी रैप या कहें कि हिप हॉप का समय आ गया है और यह भारतीय संगीत का एक निहायत ही जरूरी ध’माका रहा है।

img-20190821-wa0002-1152703367.jpg

देश में संगीत के लिए ये एक दिलचस्प दौर है और घिसे पिटे गानों के रीमिक्स के दौर में रैप ताजगी प्रदान करने का एक बड़ा जरिया बन रहा है। हिंदुस्तानी रैप/हिप हॉप अब एक ढकी छुपी या बंद कमरों में होने वाली संगत नहीं है, बल्कि यह युवाओं की भाषा बन गई है।’

संगीत के क्षेत्र में नई सदी के इस सबसे बड़े बदलाव की वजह पूछे जाने पर रणवीर कहते हैं, ‘भारत ने हमेशा से ही काफी शानदार और ओरिजनल कंटेंट तैयार किया है और यह समय रैप/हिप हॉप के उन कलाकारों का है, जिनकी कविता क्रांति की बात कर रही है। वे हमारी पीढ़ी के कवि हैं और युवा उन्हें सुन रहे हैं।

img-20190821-wa0002721128867185034515.jpg

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading