चिदंबरम के खिलाफ बेटी की ह’त्‍या की आरोपी को बनाया गया है गवाह: Randeep Surjewala

कांग्रेस पार्टी के प्रवक्‍ता रणदीप सुरजेवाला ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में पी चिदंबरम की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरो’प लगाया. बता दें कि कांग्रेस के पार्टी मुख्‍यालय में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया.

रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘पी चिदंबरम भारत के सम्मानित अर्थशास्त्रियों और राजनेताओं में से एक हैं. उन्होंने हर बार जांच अधिकारियों को सहयोग किया है. सुप्रीम कोर्ट के एक वरिष्ठ वकील के रूप में उनके पास संविधान के लिए सर्वोच्च सम्मान है. उन्होंने किसी कार्रवाई को नहीं टाला और न ही ऐसा इरादा था.’
चिदंबरम की प्रतिष्ठा को अपमानित और कलंकित करने के भाजपा सरकार के निम्नस्तरीय इरादे के अलावा सीबीआई और ईडी के पास धावा बोलकर उन्हें आधी रात को गिरफ्तार करने का कोई कारण नहीं था.

भाजपा का राजनीतिक प्रतिशोध
सुरजेवाला ने कहा, ‘पिछले दो दिनों में देश दिनदहाड़े लोकतंत्र के साथ न्याय की ह’त्या का गवाह रहा है. सत्ता में बैठे लोगों द्वारा सीबीआई/ईडी का इस्तेमाल राजनैतिक रंजिश के तौर पर किया जा रहा है.‘ उन्‍होंने कहा, ‘पूर्व गृह और वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के साथ दु’र्व्यवहार, दु’र्भावनापूर्ण और सु’नियोजित तरीके मुकदमा चलाया जा रहा है, जो मोदी सरकार द्वारा निजी और राजनीतिक प्रतिशोध से कम नहीं है.‘

उठाया आर्थिक मंदी का मुद्दा
सुरजेवाला ने आर्थिक मंदी का मुद्दा उठाते हुए कहा, ‘उनके नियंत्रण से बाहर हो रही अ’र्थव्यवस्था, बढ़ती बे’रोजगारी, रुपये के अवमूल्यन और सभी क्षेत्रों में बेलगाम संकट के बीच अब हम वो सब देखेंगे, जो एक हताश मोदी सरकार 2.0 देश का ध्यान हटाने के लिए करेगी.’

सुरजेवाला ने दागा सवाल- क्‍या यही है प्रजातंत्र
सुरजेवाला ने आगे कहा, ‘विदेशी निवेश की अनुमति देने वालों में 6 लोग थे उनमें से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई. जो कंपनी आई उसपर भी कार्रवाई नहीं की गई. आपने 40 साल से देश की सेवा कर रहे पूर्व गृहमंत्री और वित्‍त मंत्री को गिरफ्तार कर लिया. क्‍या यही प्रजातंत्र है. उन्‍हें गिरफ्तार करने का न कोई सबूत है न बयान केवल एक ऐसी महिला का बयान है जिसने अपनी बेटी की ह’त्‍या की है. उन्‍हें गिरफ्ता’र करने का क्‍या औचित्‍य है इसका आकलन देश की जनता खुद करे. एफआइआर में उनका नाम नही है. सरकार आरो’प पत्र दायर नहीं कर पा रही क्‍योंकि आरो’प पत्र दाखिल करेंगे तो सबूत देना पड़ेगा. चिदंबरम की गलती यही है कि उन्‍होंने देश के लोगों को देश की गिरती अर्थ’व्‍यवस्‍था को लेकर आगाह किया.

पहले ही आशंका जताई गई थी कि मीडिया के सामने पी चिदंबरम की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस अपना पक्ष रखेगी. उल्‍लेखनीय है कि बुधवार रात को सीबीआई ने पूर्व वित्‍तमंत्री व कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता पी चिदंबरम को उनके आवास से गिरफ्ता’र कर एजेंसी के मुख्‍यालय ले गई. चिदंबरम की गिरफ्तारी को लेकर पार्टी परेशान है. कांग्रेस की ओर से केंद्र सरकार पर आरो’प लगाए जा रहे हैं.

source: Jagran

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading