बादलों को चीरते हुए हवाई जहाज का वीडियो Viral, आप भी देखें….

आसमान उड़ते हवाईजहाज को आपने कई बार देखा होगा और हवाईजहाज से जुड़े कई दिलचस्प वीडियो भी देखे होंगे। ऐसे ही हम आपको हवाईजहाज के एक ऐसे दिलचस्प वीडियो के बारे में बता रहें, जिसे आप देखकर रोमांचित हो जाएंगे। बादलों के बीच से निकलते हवाईजहाज के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है।

एमिरेट्स एयरलाइंस ने पिछले बुधवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने एक हवाईजहाज के लैंड होने से कुछ देर पहले का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बादलों के बीच से निकलते हवाईजहाज के शानदार शॉट्स को दिखाया गया है। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है मानो हवाईजहाज बादलों को चीरते हुए आगे निकल रहा है।

यह वीडियो लंदन गेटविक एयरपोर्ट का बताया जा रहा है। जहां इस हवाईजहाज की बालों से निकलते हुए लैंडिग दिखाई गई है।

11 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक 2 लाख 78 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कुछ लोग इसे ग्रैंड एंट्रेंस बता रहे हैं तो कुछ इसे शानदार वीडियो बता रहे हैं। लोग इसे शेयर करने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं।

source: jagran

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.