मोबाइल डाटा इस्तेमाल में भारतीय सबसे आगे जानें, हर महीने कितने की है खपत

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) की नई रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय इंटरनेट सब्सक्राइबर्स ने 2018 में हर महीने लगभग 8 जीबी डाटा का इस्तेमाल किया जो कि इससे पिछले साल के मुकाबले 75 फीसदी ज्यादा है। ट्राई की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस दौरान देशभर में लोगों को सस्ते टैरिफ प्लान मिले और 4जी को लेकर विकास भी हुआ।

add

डाटा इस्तेमाल करने में भारतीयों ने ब्रिटेन, अमेरिका, सिंगापुर और साउथ कोरिया भी पीछे छोड़ दिया है। ऐसे में औसतन हर भारतीय प्रत्येक महीने अपनी डिवाइस पर 4 जीबी डाटा इस्तेमाल करता है।

ट्राई के एक अधिकारी ने बताया कि भारत में मोबाइल डाटा के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर यह स्टडी की गई है जिसमें ये आंकड़े सामने आए हैं। उन्होंने आगे कहा कि अब हर साल डाटा इस्तेमाल को लेकर केस स्टडी की जाएगी।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.