उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में रेप और म’र्डर की दिल द’हला देने वाली वार’दात सामने आई है. जहां दो नाबालिग भाइयों ने एक छह साल की बच्ची से सामूहिक ब’लात्कार किया और फिर उसकी ह’त्या कर दी. मृ’तक बच्ची कक्षा एक में पढ़ती थी. वार’दात को उस वक्त अं’जाम दिया गया, जब मासूम बच्ची घर से खेलने के लिए निकली थी.
लखीमपुर खीरी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) पूनम ने गुरुवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा एक में पढ़ने वाली बच्ची मंगलवार दोपहर को अपने घर से ला’पता हो गई थी. उसे अंतिम बार आरो’पियों के घर के पास खेलते हुए देखा गया था. बच्ची जब घर नहीं लौटी तो उसके परिवार ने उसे तला’श करने की कोशिश की. लेकिन बच्ची का कुछ पता नहीं चला.

बाद में परे’शान परिजनों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस ने तला’शी अभियान शुरू किया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मुताबिक तला’शी अभियान रात भर चलता रहा. बच्ची का श’व बुधवार को तब मिला जब आ’रोपियों की मां ने पुलिस के सामने पूछताछ के दौ’रान कबूल किया कि उसके बच्चों ने इस वा’रदात को अं’जाम दिया है.
आ’रोपियों की मां ने बताया कि जब उसे पता चला कि उसके बेटों ने बच्ची की गला घों’ट कर ह’त्या कर दी है, तो उसने बच्ची की ला’श को ठि’काने लगाने के लिए अपने बेटों की मदद की.
फूलबेहद पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक (SHO) श्याम नरायन सिंह ने बताया कि बच्ची का श’व आरो’पियों के घर से लगभग 200 मीटर दूर बरा’मद हुआ है. आरो’पियों ने पुलिस को बताया कि उन दोनों ने टॉफी का लालच देकर लड़की को अपने घर पर बुलाया था.

