सड़को पे खुलेआम घूम रहा तेंदुआ, लोगों में बुरी तरह द’हसत, वायरल हो रहा वीडियो..

#MP #IMDIA : मध्यप्रदेश के अमानगंज में एक तेंदुए की द’हशत इस कदर फैली कि कई घंटों तक लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकले। वन विभाग की टीम भी तेंदुए को पकड़ने में नाकमयाब रही।

कल गुरुवार को अमानगंज में पुराने बस स्टैंड के समीप स्थित सरकारी रेस्ट हाउस में एक तेंदुआ घुस आया। तेंदुए को पकड़ने की कोशिश में दो लोग उसके वार से बुरी तरह ज’ख्मी हो गए है।

देर रात तक तेंदुआ भागता ही रहा, उसे पकड़ा नहीं जा सका था। सारी कोशिश नाकाम होने के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए चार हाथी मंगाए। हाथी का प्लान भी फेल रहा। देर रात तक वन विभाग की टीम ऑपरेशन तेंदुआ जारी रखे थी, लेकिन टीम को सफलता नहीं मिली। खबर लिखे जाने तेंदुए को पकड़ने का प्रयास ही चल रहा था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.