फिल्म “छिछोरे” का दूसरा ट्रेलर हुआ रिलीज

फिल्म “छिछोरे” इन दिनों काफी चर्चा में है। बीते दिनों फिल्म का पहला ट्रेलर और गाना रिलीज हुआ जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म “छिछोरे” में सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर ,वरुण शर्मा, प्रतीक बब्बर, ताहिर राज भसीन, नवीन पोलीशेट्टी और नलनेश नील जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।

add

अब “छिछोरे” का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है। पहले ट्रेलर में जहां कॉलेज और कॉलेज की बाद की जिंदगी को दिखाया गया था वहीं “छिछोरे” के दूसरे ट्रेलर में केवल कॉलेज की जिंदगी को ही दिखाया गया है। 1 मिनट 56 सेकंड के “छिछोरे” के दूसरा ट्रेलर दर्शकों के दिलों को जीत लेगा।

add

ट्रेलर में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और वरुण शर्मा की बेहद शानदार कॉमेडी देखने को मिल रही है। फिल्म “छिछोरे” की कहानी चूंकि वर्तमान और अतीत में एक साथ चल रही है, इसीलिए फिल्म के सभी किरदार इन दोहरे किरदारों में नजर आएंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.