सदर थाना के रतवारा गांव में शनिवार की रात चो’री कर भा’गने के दौ’रान छत से कू’दने पर एक युवक का पैर टू’ट गया। पुलिस अभिरक्षा में उसका इ’लाज एसकेएमसीएच में चल रहा है।
ज’ख्मी की पहचान अतरदह निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि देर रात आवाज से परिवार के सदस्यों की नींद खुल गई। लोगों ने प’कड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।


