झारखंड के पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में हफ्ते भर में आत्मह’त्या की तीसरी घ’टना सामने आई है। रविवार को सरहुआ गांव के तुरी टोला निवासी डूंगरू बागे की पत्नी मगदली भेंगरा (50) का शव सरहुआ जंगल में पेड़ से ल’टका हुआ पाया गया। वह पति की बीमा’री और गरीबी से परे’शान थी।
सूचना मिलने के बाद रामगढ़ थाने की पुलिस ने श’व को क’ब्जे में कर पोस्टमा’र्टम के लिए पलामू मेडिकल कॉलेज हॉ’स्पिटल भेज दिया है।थाना प्रभारी धूमा किस्को ने बताया कि मृ’तका का पति डूंगरी ल’कवाग्रस्त होकर चार महीने से खाट पर पड़ा रहता है जबकि 22 वर्षीय बड़ा पुत्र लुरान चेन्नई में मजदूरी करता है। घर में बीमा’र पति के अलावा नाबालिग बेटे की परवरिश में मगदली अभाव झेलते-झेलते अ’र्द्धवि’क्षिप्त हो गई थी। हाल कि दिनों में मांग कर खाना खा लेने और किसी के दरवाजे पर सो जाने की हालात में वह पहुंच गई थी।
गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में पेड़ से लटका मिला श’व
रविवार दोपहर में गाय च’राने वाले लोगों ने गांव से करीब डेढ़ किमी दूर जंगल के किनारे मगदली भेंगरा का श’व पेड़ से लटका देखा तब परिजनों को सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि आर्थिक तं’गी और पति की बीमा’री से वह मानसिक रूप से बीमा’र हो गई थी। पंचायत के पूर्व मुखिया कमलेश उरांव ने बताया कि छह माह पूर्व उसके पति की त’बीयत ख’राब हुई थी। उसके बाद त’नाव और आर्थिक तं’गी के कारण उसकी तबीयत भी ख’राब रहने लगी। महिला की बेटी मुंबई में घरेलू नौकरानी का काम करती है जो मां की मौ’त की सूचना के बाद गांव लौट रही है।

