पूर्णिया में घर के ब’रामदे पर सो रहे चार साल के बच्चे का अ’पहरण कर लिया गया। अप’हृत बच्चा डगरुआ थाना क्षेत्र के टौलील पंचायत के टौलील पंचायत के मुखिया का भतीजा है। परिजनों ने थाने में कि’डनैप होने का केस द’र्ज कराया है। घ’टना सोमवार की रात करीब आठ बजे की है।
बायसी प्रखंड के डगरुआ थाना क्षेत्र के टौलील पंचायत के बंदरख गांव वार्ड नंबर 10 में रहने वाले मुखिया शमशाद आलम की भाभी और ला’पता बच्चे की मां रोजी खातून ने बताया कि उसके दोनों बच्चे घर के बरा’मदे पर चारपाई पर सोये थे। वह घर के अंदर दूध लाने गई। दूध लेकर आई तो बेटी सोई थी लेकिन बेटा नहीं था।
मुखिया के भाई और कि’डनैप्ड बच्चे के पिता मोसब्बिर आलम ने बताया कि आसपास काफी छानबीन के बाद बच्चा नहीं मिलने पर डगरुआ थाने में किडनैप का आवेदन दिया गया है। थाना अध्यक्ष मधुरेंद्र किशोर ने बताया कि एक बच्चा मिसिंग है, जिसकी तलाशी के लिए छानबीन की जा रही है। इस संबंध में डीएसपी मनोज राम ने बताया कि अप’हरण की प्राथ’मिकी द’र्ज कर ली गयी है। सीमावर्ती इ’लाके की नाकेबं’दी कर छा’पेमा’री की जा रही है।

