MUZAFFARPUR : डीएम की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की समीक्षात्मक बैठक संपन्न, बैठक में अनुपस्थित पाए गए 8 अधिकारियों से स्प’ष्टीकरण

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की समी’क्षात्मक बैठक हुई. बैठक में अनुपस्थित रहने वाले सिविल सर्जन, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, डीपीएम, जिला शिक्षा पदाधिकारी, बीडीओ सरैया, बीडीओ पारू, बीडीओ बंदरा और प्रखंड विकास पदाधिकारी कुढ़नी से स्प’ष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया. साथ ही उन सभी का एक दिन का वेतन स्थ’गित रखने का भी निर्देश दिया गया.

बैठक में लोक शिकायत अधिकार अधिनियम की समीक्षा करने के क्रम में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को वैसे सभी लोक प्राधिकार का जो सुनवाई में अनुप’स्थित रहे हैं, उनकी सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. जिलाधिकारी ने कहा कि लोक प्राधिकार अपनी उपस्थिति हर हाल में सुनिश्चित करें. ऐसा न करने पर उनपर का’र्रवाई की जाएगी.

बैठक में जिले में विद्युत आपूर्ति से संबंधित उपभोक्ताओं द्वारा मिल रही शिका’यतों के मद्देनजर बिजली अधिकारियों को फ’टकार लगाते हुए व्यवस्था को शीघ्र दुरु’स्त करने की हिदा’यत डीएम द्वारा दी गई. निर्देश दिया गया कि जले हुये ट्रांसफार्मर को शीघ्र दुरु’स्त करे और नि’र्वाध विद्युत आपूर्ति बहाल करना सुनिश्चित करे. बैठक में जल शक्ति अभियान में और गति लाने का निर्देश दिया गया. इस संबंध में अद्धतन प्रगति प्रतिवेदेन पर डीएम ना’राज दिखे. उन्होंने निदेशक डीआरडीए को निर्देश दिया और कहा कि निर्धारित अवधि तक तक ल’क्ष्य को प्राप्त करें.

बैठक में माननीय उच्च न्यायलय में लं’बित सीडब्लूजेसी एवं एमजेसी के मामलों, लोकायुक्त, मान’वाधिकार, सूचना के अधिकार आदि से संबंधित लं’बित मामलों के निष्पा’दन में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की कोता’ही पर स’ख्त का’र्रवाई की जाएगी. शहर में नालों के जा’म रहने पर जल ज’माव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. इस संबंध में आवश्यक सु’धार हेतु नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया.

वन विभाग के पदाधिकारी को वृक्षारोपन के कार्य मे तेजी लाने का निर्देश दिया गया. डीएम ने कहा कि ग्रामीण विकास अभिकरण से समन्वय स्थापित कर कार्य मे तेजी लाये. उन्होंने स’ख्त लह’जे में कहा कि लक्ष्य के अनुरूप समय पर उपलब्धि प्राप्त न होने पर का’र्रवाई की जाएगी. बैठक में इसके अतिरिक्त राजस्व, कल्याण, शिक्षा, सहकारिता, कृषि, सामा’जिक सुरक्षा, श्र’म विभाग, पीएचईडी, शौचालय निर्माण इत्यादि की भी समी’क्षा की गई. बैठक में नगर आयुक्त मनेष कुमार मीणा, एडीएम राजेश कुमार, डीडीसी उज्ज्वल कुमार, दोनो अनुमंडल पदाधिकारी, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, बीडीओ और सीओ उपस्थित थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.