बड़ी खबर: अब दिल्ली का फिरोजशाह कोटला स्टेडियम अरुण जेटली स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा, देखें..

#DELHI #INDIA : दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने मंगलवार को फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम अपने पूर्व अध्यक्ष अरुण जेटली के नाम पर रखने का फैसला किया है। अरुण जेटली का शनिवार को निधन हो गया था। इस स्टेडियम को अब अरुण जेटली स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा। इसका नया नामकरण 12 सितंबर को एक समारोह में किया जाएगा। इसमें एक स्टैंड का नाम भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम पर भी रखा जाएगा, जिसकी पूर्व में घोषणा की गई थी।

डीडीसीए अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा, ”वह अरुण जेटली का सहयोग और प्रोत्साहन था जो कि विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, आशीष नेहरा, ऋषभ पंत और कई अन्य खिलाड़ियों ने भारत को गौरवान्वित किया।”
अरुण जेटली को स्टेडियम को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने और दर्शक क्षमता बढ़ाने के साथ विश्वस्तरीय ड्रेसिंग रूम बनवाने का श्रेय जाता है। समारोह जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होगा, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह और खेलमंत्री किरेन रिजिजू भी हिस्सा लेंगे।


बता दें कि इससे पहले गौतम गंभीर ने उपराज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखकर यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का नाम पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के नाम पर रखने का अनुरोध किया है। क्रिकेट से राजनीति के क्षेत्र में आए गंभीर इस कोशिश में लगे हुए हैं कि यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के आयोजन के लिए भी हो। गंभीर ने जेटली के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें अपने लिए पिता तुल्य बताया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.