महिला विश्व बैंडमिंटन चैंपियन पीवी सिंधु कमाई के मामले में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से एक कदम दूर हैं। सिंधु की कमाई में लगातार इजाफा होता जा रहा है। रोजाना का विज्ञापन करने के लिए 1.5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। अब विश्व चैंपियन बनने के बाद यह तीन करोड़ रुपये के पार जा सकती है।

पिछले वित्त वर्ष में सिंधु की कमाई 39 करोड़ रुपये थी। यह कमाई केवल विज्ञापन और खेल प्रतियोगिताओं में प्राइज मनी थी। इनमें 50 लाख डॉलर विज्ञापन से और पांच लाख डॉलर प्राइज मनी थी। सिंधु को फोर्ब्स ने मोस्ट मार्केटेबल महिला खिलाड़ी की लिस्ट में भी शामिल किया है।

विश्व की अगर महिला खिलाड़ियों की बात करें तो फिर टॉप 10 में इनको स्थान प्राप्त है। 2017 में इनकी कमाई 57.25 करोड़ रुपये थी, जून 2017 से जून 2018 के बीच बढ़कर 62 करोड़ रुपये हो गई। ऐसी उपलब्धि वाली वो अकेली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। फोर्ब्स सूची में वो सातवें पायदान पर हैं।