लैक्मे फैशन वीक के पांचवे दिन जेनेलिया डिसूजा भी रैंप पर जलवे बिखेरती नजर आईं। वह डिजाइनर सरोज जालान के लिए शो स्टॉपर बनी थीं। रैंप पर जेनेलिया ने जैसे ही रेड लहंगे में एंट्री ली, वहां मौजूद सभी लोग उन्हें देखते रह गए।

जेनेलिया की ये तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। फैंस को उनका ये लुक बेहद पसंद आ रहा है। इतने लंबे ब्रेक के बाद जेनेलिया को स्टेज पर देख उनके फैंस बहुत खुश हैं।

जेनेलिया, पति रितेश के साथ भी रैंप वॉक करते तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी पहनी है। इसके साथ उन्होंने जूते पहने हैं, जिसने सबसे ज्यादा ध्यान लोगों का अपनी ओर खींचा।
