श’र्मनाक: महज पांच कट्ठा जमीन बेटी के नाम पर लिखने पर बुजुर्ग मां को बाथरूम में बंद कर की पि’टाई,

#PATNA #BIHAR #INDIA : करोड़ों रुपये की दौलत बेटे के नाम कर दी, लेकिन महज पांच कट्ठा जमीन बेटी के नाम पर लिखने पर बुजुर्ग मां को बाथरूम में बंद कर पि’टाई करने का मामला प्रकाश में आया है। गोपालपुर थाने के चैनपुर की रहने वाली वृद्धा सिया देवी (80 वर्ष) ने बेटे के अत्या’चार के खिलाफ बिहार राज्य महिला आयोग में गुहार लगायी है।

बुखार से तपती वृद्धा सिया देवी ने बताया कि उनकी दो संतानें हैं। एक बेटा और एक बेटी। 20 साल पहले उसके पति ने जेवर बेचकर पांच कट्ठा जमीन खरीदी थी। सोचा था कि बुढ़ापे में जो सेवा करेगा, उसके नाम पर जमीन कर देंगे। पर यह जमीन जान की दुश्मन बन जाएगी, यह कभी नहीं सोचा था। बेटा-बहू का व्यवहार खराब होने लगा तो बेटी के घर जाकर रहने लगी। बेटी के घर ही पति का निधन हो गया। पति के निध’न के बाद पांच कट्ठा जमीन बेटी के नाम कर दी। कुछ दिन पहले परपोते के जन्मदिन पर बेटे के घर आयी है तो बेटे ने बाथरूम में बंदकर बेर’हमी से पि’टाई की। एक पड़ोसी की मदद से महिला आयोग आयी। सोमवार को ही बुजुर्ग के बेटे को नोटिस देकर आयोग में हाजिर होने का आदेश दिया गया है।

मां ने संपत्ति को लेकर अपने बेटे-बहू पर मार’पीट कर अध’मरा करने का आ’रोप लगाया है। घ’टना 25 अगस्त को कदमकुआं थानांतर्गत राजेंद्रनगर मैला टंकी के पास हुई। वृद्धा के मुताबिक वे घर में अकेली थी, तभी बड़ा बेटा पत्नी के साथ आ धमका और मारपीट कर उसका सिर फो’ड़ दिया। बाद में छोटे बेटे ने उन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया। वृद्धा ने पीएमसीएच टीओपी में बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए फर्दबयान दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.