PATNA : दो दिन पहले केन्द्रीय मंत्री द्वारा उद्घाटित पटना जंक्शन का एस्केलेटर हुआ खराब

PATNA : पटना जंक्शन पर अभी कुछ दिन पहले ही यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए 2 स्वचालित सीढ़ियों में से एक खराब हो गर्इ् है. आपको बता दे ​कि दो दिन पहले हीं  राजधानी में पूर्व मध्य रेल दानापुर मंडल के पटना जंक्शन पर केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने 2 स्वचालित सीढ़ियों का उद्घाटन किया था लेकिन आज इसमें से एक खराब हो गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पटना जंक्शन के रेल यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए इन एस्केलेटरों में से एक आज सुबह अचानक से खराब हो गया. अभी तक ये एस्केलेटर सही नहीं हो सका है. बता दे कि 2 दिन पहले ही बिहार आए केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने ये कहते हुए इन एस्केलेटरों का उद्घाटन किया था कि इससे रेलवे की सुविधाएं हाईटेक होगी. लेकिन इन हाईटेक सुविधाओ की हवा महज दो दिन में निकल जाएगी ये किसी ने सोचा भी नहीं होगा.

File Photo
File Photo
File Photo
File Photo

 

 

 

 

 

 

 

 

इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और राज्य सरकार के मंत्री विजय सिन्हा भी मौजूद रहे. इसके अलावा बड़हिया में यात्री सुविधाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में रेल सुविधाएं बढ़ी हैं. कई परियोजनाओं का काम पूरा हो चुका है और कई योजनाओं पर काम चल रहा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading