श’र्मनाक: पोते के साथ जा रही 50 वर्षीय मिहला को भीड़ ने बच्चा चो’र समझ कर पी’टा, देखें..

#GAZIABAD #INDIA : पोते के साथ खरीददारी के लिए लोनी बाजार गई महिला को लोगों ने बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया तथा उसके साथ मा’रपीट की। इसके बाद लोगों ने पुलिस को मौके पर बुलाकर महिला एवं बच्चे को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो बच्चा उसका पोता निकला। पुलिस ने 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मंगलवार दोपहर करीब एक बजे 50 वर्षीय महिला अपने डेढ़ वर्षीय पोते के साथ लोनी के मेन बाजार में खरीददारी के लिए आई थी। रामलीला ग्राउंड में कुछ लोगों ने महिला को बच्चा चोर समझकर शोर मचा दिया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई तथा कुछ लोगों ने महिला से हाथापा’ई करते हुए पूछताछ शुरू कर दी, लेकिन महिला इतनी घबरा गई कि वह अपना नाम पता भी ठीक से नही बता पाई। लोगों ने एक पुलिसकर्मी को मौके पर बुला लिया और फिर महिला को उसके साथ लोनी थाने ले गए। थाने पहुंचने के बाद पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो उसने अपना, पोते एवं अन्य परिजनों के नाम तो पुलिस को स्पष्ट बता दिए, लेकिन घर का पता ठीक से नही बता पाई।

पुलिस ने जांच के बाद महिला को उसके घर पहुंचवा दिया। एसपी देहात नीरज कुमार जादौन का कहना है कि लोगों ने बिना जांच व सबूत के ही महिला को बच्चा चोर समझ आघात पहुंचाया। ऐसे लोगों को चिहिन्त कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। महिला लोनी सीमा से सटी जौहरीपुर की रहने वाली है। उसे घर पहुंचा दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.