कानपुर में एक आभूषण विक्रेता ने वर्ष 2013 से बंद अपनी दुकान से ₹140 करोड़ की कीमत की ज्वैलरी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। बतौर दुकानदार, दुकान से 10 हज़ार कैरेट के हीरे, 100 किलोग्राम सोना और 500 किलोग्राम चांदी सहित कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज़ गायब हैं। वहीं, पुलिस सीसीटीवी फुटेज बरामद कर मामले की जांच कर रही है।