दिल्लीे में मात्र 15 हजार रुपये के लिए युवकों ने अपने मॉडल दोस्त की गोली मा’रकर कर दी ह’त्या

#DELHI #INDIA : राजधानी दिल्ली के प्रसाद नगर इलाके में 15 हजार रुपये के लिए युवकों ने अपने दोस्त की गोली मा’रकर ह’त्या कर दी। पुलिस ने ह’त्या की धारा में एफआईआर दर्ज कर दोनों आ’रोपियों को हथियार समेत गिर’फ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय विनय परिवार सहित ईस्ट पटेल नगर इलाके में रहता था। वह पार्ट टाइम मॉडलिंग करता था। उसके पिता एवं भाई की कपड़े की दुकान है। परिजनों ने बताया कि विनय की दोस्ती रेहड़ी पटरी लगाने वाले दीपक और आकाश से थी। बताया जाता है कि उसने आकाश से साल भर पहले 15 हजार रुपये उधार लिए थे। इन्हीं रुपयों के लिए दीपक अक्सर उसे तगादा करता रहता था।

परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे विनय को आकाश ने फोन कर मिलने के लिए देव नगर बुलाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रुपये के लिए दीपक एवं आकाश की विनय से तकरार हुई। मामला हाथापाई तक पहुंच गया तो दीपक ने पिस्टल निकालकर विनय के सीने में गोली मा’र दी। इसके बाद दोनों फरार हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घाय’ल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसे मृ’त घो’षित कर दिया गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने ह’त्या की धारा में एफआईआर दर्ज कर ली। एसएचओ इंस्पेक्टर धीरज सिंह व एसआई महिपाल की टीम ने छापा मा’रकर बुधवार सुबह दोनों आ’रोपियों को गिर’फ्तार कर लिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.