घूस में ठेकेदार ने 15 लाख रुपए नहीं दिया तो उन्हें चीफ इंजीनियर ने जलाकर मा’र डाला। घटना के बाद इ’लाके में स’नसनी मच गई। मृ’तक के घर में को’हराम म’चा हुआ है। पूरा मा’मला गंडक नहर परियोजना से जुड़ा हुआ है। घू’स को लेकर इस तरह हृदयविदारक घ’टना से हर कोई हतप्रभ है। पुलिस पूरे मा’मले की छानबीन की जा रही है।गंडक नहर परियोजना के चीफ इंजीनियर (मुख्य अभियंता) के आवास में ठेकेदार को केरोसिन में नहलाकर जला दिया गया। गोरखपुर के अस्पताल में इ’लाज के दौ’रान उनकी मौ’त हो गई।
शहर के स्टेशन रोड स्थित गंडक परियोजना के कैंपस में मुख्य अभियंता के आवास में यह घ’टना गुरुवार को हुई। ठेकेदार के पुत्र ने आरोप लगाया है कि 60 लाख रुपये के भुगतान के लिए मुख्य अभियंता रिश्वत में 15 लाख रुपये मांग रहे थे। नहीं देने पर जला दिया गया है। गुरुवार की दोपहर ठेकेदार रामाशंकर सिंह अपने कुछ करीबी के साथ भुगतान कराने के सिलसिले में मुख्य अभियंता के आवास पर उनसे मिलने गए थे। भुगतान को लेकर ठेकेदार का मुख्य अभियंता के साथ बहस हो गई।
इसके बाद ठेकेदार के शरीर पर केरोसिन डालकर आग लगा दी गई। ठेकेदार के चीखने पर आवास के बाहर मौजूूद करीबी मौके पर पहुंच कर ठेकेदार को आवास से जबरन निकाल कर सदर अस्पताल ले गए, जहां उनकी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। इस बीच मुख्य अभियंता और आवास पर मौजूद कर्मी आवास व गेट पर ताला बंद कर फरार हो गए।
उनके करीबी चहारदीवारी फांद कर ठेकेदार को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए.घ’टना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक राशिद जमां, एसडीपीओ नरेश पासवान, नगर इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार राय पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मुख्य अभियंता के आवास के ड्राइंग रूम से एक गैलन ब’रामद किया है।

