मध्यप्रदेश के सागर जिले के ग्राम क’ड़ता में बिजली क’रंट से हुई 20 गायों की मृ’त्यु पर मृ’त गायों के मालिकों को कुल 3 लाख 59 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गयी है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक स्वीकृत राशि संबंधित व्यक्ति के बैंक खाते में भेज दी गयी है।
घ:टना के बाद ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने आर्थिक सहायता स्वीकृत करने के निदेर्श दिये थे। दुधारू गाय के लिए 20 हजार और गैर गाय दुधारू गाय के लिए 16 हजार रूपये स्वीकृत किये गये हैं।
सागर जिले के रहली ग्रामीण विद्युत केन्द्र के ग्राम कड़ता में 25 अगस्त को 33 के.व्ही. पटना बुजुर्ग लाइन तेज बारिश और आकाशीय बिजली गि’रने से टॉप पिन इंसुलेटर बर्स्ट होने से तार टू’टे और बहते हुए पानी में क’रंट फैल गया।
इससे 20 गायों की मृ’त्यु हो गयी थी। वृत्त स्तर पर आर्थिक अनुदान सहायता राशि प्रदान करने के लिए गठित समिति की अनुशंसा पर मृ’त पशुओं के मालिकों को आर्थिक सहायता स्वीकृत की गयी है।

