
ग्रामीणों ने पुलिस को आता देख बच्चा चोर की अ’फवाह फैलाकर एनएच 31 को अमरपुर मुसहरी के समीप साढ़े ग्यारह बजे के करीब जाम कर दिया। लोग गुड़ी घाट के समीप एक स्कॉर्पियो पर सवार लोगों द्वारा बच्चा चोरी की बात कह रहे थे। परंतु पुलिस द्वारा बच्चा चोर के बारे में अथवा चो’री गये बच्चा के बारे में पूछने पर कोई भी कुछ बताने के लिए तैयार नहीं था। मौके पर रहे मुफस्सिल एसएचओ दरबारी चौधरी ने कहा कि रूस्तमपुर में शराब निर्माण की सूचना पर पुलिस छा’पेमारी करने जा रही थी। ग्रामीणों ने अमरपुर मुसहरी के पास बच्चा चोर की झूठी अफ’वाह फैलाकर एनएच 31 जाम कर दिया। समझाने पर पथ’राव किया गया व पुलिस जीप को नुक’सान पहुंचाया गया।