युवा कप क्रिकेट प्रतियोगिता की सेमिफाइनल में संस्कृति और किंग नाईन से भिड़ंत आज, अम्पायर मनोज सम्मानित

#MUZAFFARPUR #BIHAR #INDIA : जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में मंगलवार को प्रारंभ युवा कप क्रिकेट प्रतियोगिता के क़्वार्टर फाइनल में जीपीसीसी ने श्री राम जानकी क्रिकेट क्लब को 34 रनों से और इंडियन क्रिकेट एकेडमी ने काँटी इलेवन को एक विकेट से हराकर अंतिम चार में प्रवेश कर लिया। कल पहले सेमिफाइनल में जीपीसीसी और संस्कृति क्लब और दूसरे सेमिफाइनल में इंडियन क्रिकेट एकेडमी व किंग नाईन की टीम क्रमशः झपहांँ व जिला स्कूल मैदान में आमने सामने होगी।

फिजिकल कालेज मैदान में जीपीसीसी ने बारिश से बाधित मैच में 15 ओवर में चार विकेट खोकर 151 रन बनाये। साहिल सिंहा ने 64 रन और सोनू के 24 गेंद में 50 रन की पाली खेली । छोटू ने दो और रौशन व धीरज ने एक एक विकेट झटके। जबाब में एस आर जे की टीम 15 ओवर में दो विकेट खोकर 117रन ही बना सकी। । कप्तान रौशन का पचासा भी टीम के काम आया। वह 54 रन बनाकर नाबाद लौटा। छोटू ने 27 और धीरज ने 21 रन बनाये। आदर्श ने एक विकेट लिया।

जिला स्कूल मैदान में खेले गये मैच में काँटी की टीम ने 20 ओवर में 102 रन बनाये।प्रकाश ने 39 ऋतु ने 16,रौशन ने 13 रन बनाये। विवेक ने तीन और काशिफ, अंकित व रिषभ ने दो दो विकेट झटके। जबाब में आइसीए कि टीम ने 19.3ओवर में 103/9 बनाये और रोमांचक मुकाबले को अंतिम ओवर में एक विकेट शेष रहते जीत सेमिफाइनल में प्रवेश कर लिया।आकाश राज 24 ,रौशन 17,सचिन ने 16 रन बनाये। रौशन ने तीन, विवेक, गुडडू ने दो और राहुल व रितु ने एक एक विकेट झटके। सोनू व आकाश मैन आफ द मैच चुने गये।

इधर जिला क्रिकेट संघ के सचिव और बीसीए के स्टेट पैनल ए अंपायर मनोज कुमार को वैशाली जिला खेल सम्मान समारोह में क्रिकेट में योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया है. यह आयोजन खेल दिवस की पूर्व संध्या पर सूर्य देव फाउंडेशन की ओर से आयोजित की गयी थी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.