जब KBC में महिला ने बनाई अमिताभ बच्चन के साथ TikTok वीडियो, हो गया वायरल, देखें…

कौन बनेगा करोड़पति में ग्रेटर नोएडा की टीचर दीपिका शर्मा ने 6.40 लाख रुपये जीते हैं। वह साढ़े बारह लाख रुपये के सवाल का जवाब नहीं दे पाईं और खेल छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने खेल के अंत में अमिताभ बच्चन के साथ टिक टॉक वीडियो बनाई है।दीपिका शर्मा ने गुरुवार को अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर खेल की शुरुआत की थी।

एपिसोड का समय समाप्त हो जाने के कारण शुक्रवार को आगे का खेल शुरू हुआ। दीपिका शर्मा ग्रेटर नोएडा के फादर एग्नेल स्कूल में गणित और विज्ञान की शिक्षिका हैं। अमिताभ ने दीपिका से सवाल पूछा था कि 10 हजार पैसे में कितने रुपये होंगे। ये सवाल 3000 रुपये के लिए पूछा गया था।

पहले दीपिका ने जवाब में कहा 100 फिर बोलीं कि लाइफलाइन लूंगी। उन्होंने ऑडियंश पोल लाइफलाइन ली थी.शुक्रवार को वह आगे बढ़ते हुए 12.50 लाख रुपये के सवाल तक पहुंच गई थीं। सवाल था कि वह कौन दो महिलाएं हैं जिन्हें 19 वर्ष की उम्र से पहले ही अर्जुन अवॉर्ड मिल गया था।

वह इस सवाल का जवाब नहीं दे सकीं और उनकी सारी लाइफ लाइन खत्म हो चुकी थीं। यहां दीपिका ने 6.40 लाख रुपये लेकर घर जाना बेहतर समझा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.