बेहद द’र्दनाक: अंग्रेजी समझ में नहीं आई तो छात्र ने दे दी अपनी जा’न, सु’साइड नोट में क्या लिखा ? आप खुद ही पढ़ लें…

नहर कवरिंग रोड से सटी भट्ट कॉलोनी में शाहजहांपुर जिले के निवासी एक छात्र ने फां’सी लगाकर खुदकु’शी कर ली। वह यहां पेइंग गेस्ट के रूप में रहकर कोचिंग इंस्टीट्यूट से ‘नीट’ की तैयारी कर रहा था। मौ’त को गले लगाने से पहले उसने सुसा’इड नोट भी छोड़ा है। इसमें खुद को हिन्दी मीडियम का छात्र बताते हुए अंग्रेजी समझ में नहीं आने की बात लिखकर परिजनों से माफी मांगी है।

शुक्रवार दोपहर भट्ट कॉलोनी फेज-2 में हाई क्लास पेइंग गेस्ट में रहने वाले छात्र अभिषेक कुमार (22) पुत्र दिनेश कुमार निवासी ग्राम सैजना, पोस्ट संधौली जिला शाहजहांपुर (यूपी) को कमरे के अंदर फां’सी पर ल’टका देखने पर ह’ड़कंप मच गया। अभिषेक यहां एक कोचिंग इंस्टीट्यूट से ‘नीट’ की तैयारी कर रहा था। आनन-फा’नन में उसे बेस अस्पताल लाया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृ’त घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मुखानी एसओ नंदन रावत ने पुलिस टीम के साथ घ’टनास्थल का जायजा लिया।

अंदर चेक करने पर मृ’तक अभिषेक की किताब में सु’साइड नोट मिला। एसओ रावत ने बताया कि सु’साइड नोट में उसने खुद के हिन्दी मीडियम का छात्र होने के कारण अंग्रेजी ठीक से समझ में नहीं आने और नंबर भी कम आने की बात लिखी हुई है। साथ ही अपने माता-पिता समेत पूरे परिवार वालों के नाम लिखकर सु’साइड नोट में उनसे माफी मांगी है। एसओ ने बताया कि श’व का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके परिजनों को बुला लिया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद शनिवार को पोस्टमा’र्टम किया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.