दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने किया दावा: दिल्ली में हालात खत’रनाक

#DELHI #INDIA : जिस तरह से असम में एनआरसी लिस्ट जारी हुई उसी तर्ज पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली में भी ऐसी लिस्ट बनाने की मांग की है ताकि यहां पर आए अप्रवासियों की पहचान की जा सके. उनका दावा है कि दिल्ली में हालात ख’तरनाक स्तर पर पहुंच गए हैं. गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बीजेपी नेता पूरे देश में एनआरसी लिस्ट बनाने की मांग कर चुके हैं. वहीं मनोज तिवारी ने कहा, ‘एनआरसी की जरूरत है क्योंकि दिल्ली में हालात खतरनाक बन रहे हैं. अवैध रूप से बसे अप्रवासी बड़ा खतरा बन गए हैं. हम यहां भी एनआरसी लागू करेंगे’. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने यह बात न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा है. दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले उनका यह ऐलान काफी अहम माना जा रहा है.

वहीं मनोज तिवारी के इस बयान पर कांग्रेस की महिला विंग ने ट्वीट कर उन पर निशाना साधा है. ट्वीट में लिखा है, मनोज तिवारी जी! जन्म हुआ कैमूर में, पढ़े वाराणसी में, काम किया यूपी और मुंबई में, चुनाव लड़े गोरखपुर और दिल्ली में और बात कर रहे हैं दिल्ली से अप्रवासियों को बाहर करने की’.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.