जद यू कार्यकर्ता की संदिग्ध अवसथा में मौ’त हो गयी और जदयू विधायक डॉक्टरों पर नेचुरल डेथ की बात कह सर्टिफिकेट बनाने का दबाव बना रहे थे। जब डॉकटर नहीं माने तो उन्होंने डॉक्टरों को ध’मकी दी और कहा कि सबको जूते से मा’रेंगे। उनका गु’स्सा देखकर सिविल सर्जन हाथ जोड़ते रहे। लेकिन विधायक का गु’स्सा कम नहीं हो रहा था। सबके सामने अस्पताल के सिविल सर्जन विधायक के सामने हाथ जोड़े खड़े रहे, फिर भी विधायक का गु’स्सा शांत नहीं हुआ।
सिविल सर्जन का कहना था कि पुलिस के आने के बाद ही पोस्टमा’र्टम की प्रक्रिया शुरू होगी। ये सुनते ही विधायक जी का गु’स्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। वे सिविल सर्जन पर ही बरस पड़े और बिना कानूनी प्रक्रिया पूरी किए पोस्टमा’र्टम का द’बाव बनाने लगे।विधायक के अ’भद्र आ’चरण और सिविल सर्जन से इस तरह की सरेआम बदतमीजी को देखकर सदर अस्पताल के सारे डॉक्टर ह’ड़ताल पर चले गए हैं।
जानकारी के मुताबिक सारे थाना क्षेत्र के बड़ेपुर गांव के जद यू कार्यकर्ता जितेंद्र कुमार उर्फ सिकन्दर की संदेहास्पद स्थिति में कल देर रात मौ’त हो गई थी। परिजनों के अनुसार जितेंद्र कल रात 11 बजे भोजन करके सोए, सुबह जगने में देर होने पर जब परिजन उन्हें उठाने गए तो उनकी मौ’त हो चुकी थी।जितेंद्र कुमार की डे’डबॉडी का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम हो चुका है, पर डॉक्टर अभी कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। इसी दौरान पोस्टमार्टम में देरी होने के कारण अस्थावां जदयू विधायक डॉ जितेंद्र कुमार अस्पताल के सिविल सर्जन परमानन्द चौधरी और डॉक्टर को ज’मकर खरीखो’टी सुनाई।

