स्वरा भास्कर ने अपने इस्तीफे का किया ऐलान, कहा- ये रायता मेरे बस का नही

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपनी दमदार एक्टिंग से फिल्म इंडस्ट्री में खूब पहचान बनाई है. फिल्मों के अलावा स्वरा भास्कर अपने ट्वीट्स के लिए भी खूब जानी जाती हैं. सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहने वाली स्वरा भास् समसामयिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय पेश करती हैं. लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है. स्वरा भास्कर के इस्तीफे को लेकर उनका ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

दरअसल, भारत की गिरती जीडीपी और विकास दर को देखते हुए एक ट्विटर यूजर ने स्वरा भास्कर से कहा था कि इसकी जिम्मेदारी आपको लेनी चाहिए, क्योंकि स्वरा भास्कर देश के हर मुद्दे पर अपनी राय पेश करती हैं. इस पर जवाब देते हुए स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “मैं अपना इस्तीफा दे रही हूं, क्योंकि यह रायता मेरे बस का नहीं है.” बता दें कि भारत की जीडीपी पिछले छह सालों में सबसे निचले पायदान पर है, इसके साथ ही कृषि विकास दर भी घट कर 2 प्रतिशत हुई है.

वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म शीरकोर्मा में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में उनके साथ शबाना आजमी और दिव्या दत्ता मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म को फराज आरिफ अंसारी के निर्देशन में तैयार किया जाएगा. हालांकि, अभी इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है. वहीं, स्वरा भास्कर की पिछली फिल्मों की बात करें तो उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से वीरे दी वेडिंग, तनु वेड्स मनू, निल बटे सन्नाटा और रांझणा जैसी फिल्मों में भी खूब धमाल मचाया ह।

Source: Jagran

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.