MUZAFFARPUR : एक करोड़ की धोखाधड़ी कर स्वर्ण व्यवसायी फरार

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर स्थित सोनारपट्टी में स्वर्ण व्यवसायी भाईयों ने योजना के तहत सोनारपट्टी के आधा दर्जन स्वर्ण व्यवसायियों से एक करोड़ मूल्य के स्वर्णाभूषण और चाँदी के जेवर लेकर फरार हो गये। इस संबंध में केदारनाथ रोड निवासी विकास अग्रवाल ने नगर थाना में एक मामला दर्ज कराया है। नगर थानाध्यक्ष ने धारा 184, 420, 409 और आईपीसी की धारा 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जाँच में जुट गई है। नगर थाना प्रभारी को आरोपी संतोष कुमार गुप्ता की तस्वीर भी उपलब्ध करायी गयी है।

जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के केदारनाथ रोड निवासी विकास अग्रवाल की गरीब स्थान मंदिर के पास मेसर्स अग्रवाल गोल्ड हाऊस नामक स्वर्णाभूषणों की दुकान है। हमेशा की तरह आज भी बालूघाट निवासी संतोष कुमार अपने एक सहयोगी काँटी थाना क्षेत्र के साईन गाँव निवासी मनजीत के साथ आया बिक्री के लिये 600 ग्राम 22 कैरेट के स्वर्णाभूषण ले गया। संतोष अपनी दुकान में बिक्री हेतु विकास अग्रवाल से अक्सर ही आभूषण ले जाया करता था और बिक्री के बाद पैसे भी दे जाया करता था।

हमेशा की तरह आज भी दोपहर में 600 ग्राम स्वर्णाभूषण ले गया और शाम में पैसा देने का वादा किया। तय समय सीमा से अधिक देर बीतने पर विकास अग्रवाल संतोष को ढूंढने गया पर वह नहीं मिला। सोनारपट्टी में ही सोना चांदी का व्यवसाय करने वाले संतोष के तीन भाईयों- सुशील कुमार गुप्ता, रवि कुमार गुप्ता और मोन्टी कुमार गुप्ता की भी दुकानें बंद मिला।

यह देखकर विकास को यकीन हो गया कि गुप्ता भाईयों ने उससे धोखा कर जेवरात ले कर फरार हो गये हैं। उसने आसपास के दुकानदारों की इस बात की जानकारी दी। जब अन्य दुकानदारों को चारों भाईयों के फरार होने की बात पता चली तो कई दुकानदारों द्वारा भी उन्हें सोने-चांदी के आभूषण दिये जाने की बात बताई, जिसमें निकिता ज्वेलर्स ने 600 ग्राम स्वर्ण आभूषण, चैन हाउस एण्ड ज्वैलरी ने 550 ग्राम स्वर्ण आभूषण, राज मंदिर अलंकार ने 628 ग्राम स्वर्ण भाषण, एस एम ज्वेलर्स ने 9 किलो चाँदी के जेवर, मोती जेम्स एवं ज्वेलरी ने 824 ग्राम स्वर्ण आभूषण दिये जाने की बात कही।

गुप्ता भाईयों ने योजना बनाकर स्वर्ण व्यवसायियों का लगभग 3 किलो 202 ग्राम स्वर्णाभूषण और 9 किलो चाँदी के जेवर की धोखाधडी़ कर फरार बताये जाते हैं जिसकी मूल्य लगभग 92 लाख रुपये बतायी जाती है।
इस सम्बन्ध में अग्रवाल गोल्ड हाउस के स्वर्ण व्यवसायी विकास अग्रवाल ने नगर थाना में गुप्ता भाईयों और उसके सहयोगी मनजीत के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading