BIHTA : नाबालिग युवती से गैंगरेप कर बनाया वीडियो

PATNA : बिहटा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर टोला में शौच के लिये निकली नाबालिग युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं दुष्कर्मी ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया और धमकी दिया कि अगर शिकायत करोगी तो वीडियो वायरल कर जान से मार डालेंगे। पीड़ित युवती ने घटना दो दिनों तक बाद तक वहशी दरिंदे की धमकी से डरी रही। लेकिन उसके बुलंद इरादों ने वहशी की धमकी की परवाह नहीं की।

उसने बिहटा थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। दुष्कर्म की शिकायत मिलते ही बिहटा पुलिस दुष्कर्मी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी में जुट गई।लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिहटा के श्रीरामपुर टोला निवासी 13 वर्षीय युवती बीते दो दिनों पूर्व शाम में शौच के लिये घर से बाहर गयी थी।

पहले से घात लगाकर बैठे पड़ोसी रामू कुमार और कृष्णा कुमार ने नाबालिग युवती को पकड़ मुंह में गमछा बांध कर खेत में पटक सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्मी का हौसला इतना बुलंद था कि दुष्कर्म करते समय एक दूसरे ने बारी-बारी से वीडियो भी बनाया। घटना के बाद पीड़ित को बदहवाश होने पर दुष्कर्मी ने धमकी दिया कि अगर घटना की शिकायत करोगी तो वीडियो वायरल कर सभी परिवार को जान से मार डालेंगे।घटना के बाद पीड़ित ने जैसे तैसे घर पहुंच घटना की सारी जानकारी अपने बुआ से शेयर किया।

इस संबंध में थाना प्रभारी रंजीत कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बतलाया कि घटना की दो दिनों के बाद पीड़ित शिकायत की है। आरोपी को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading